Chaitra Navratri 2021 Maa Chandraghanta Puja Vidhi And Aarti: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती - Rajasthan Result

Chaitra Navratri 2021 Maa Chandraghanta Puja Vidhi And Aarti: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

Chaitra Navratri 2021 Maa Chandraghanta Puja Vidhi And Aarti: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी का यह स्वरूप साहस और वीरता का अहसास कराता है। ये देवी पार्वती का रौद्र रूप हैं। मां चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं। इनका शरीर सोने की तरह चमकता है और इनकी 10 भुजाएं हैं। जानिए मां के इस स्वरूप की पूजा विधि…

पूजा विधि:

देवी की स्थापित मूर्ति को गंगाजल, केसर और केवड़ा से स्नान कराएं। इसके उपरांत देवी को सुनहरे रंग के वस्त्र चढ़ाएं। इसके बाद देवी मां को कमल और पीले पुष्प की माला अर्पित करें। फिर उन्हें मिठाई, पंचामृत और मिश्री का भोग लगाएं। फिर अपनी इच्छानुसार दुर्गा चालीसा, स्तुति अथवा सप्तशती का पाठ करें।

मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा

प्रार्थना मंत्र:

पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥

स्तुति:

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 

कथा: पौराणिक कथा के अनुसार जब दानवों का आतंक बढ़ने लगा तो मां दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का स्वरूप लिया। महिषासुर नामक राक्षस देव राज इंद्र का सिंहासन प्राप्त कर स्वर्गलोक पर राज करना चाहता था। उसकी इस इच्छा को जानकार सभी देवता परेशान हो गए और इस परेशानी के हल के लिए देवताओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश की सहायता मांगी।

देवताओं की बात को सुनने के बाद तीनों को ही क्रोध आया। क्रोध के कारण तीनों के मुख से जो ऊर्जा उत्पन्न हुई। उससे एक देवी उत्पन्न हुईं। जिन्हें भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल और भगवान विष्णु ने अपना चक्र प्रदान किया।

इसी प्रकार अन्य सभी देवी देवताओं ने भी माता को अपना-अपना अस्त्र सौंप दिए। देवराज इंद्र ने देवी को एक घंटा दिया। इसके बाद मां चंद्रघंटा महिषासुर का वध करने पहुंची। मां का ये रूप देखकर महिषासुर को ये आभास हो गया कि उसका काल आ गया है। महिषासुर ने माता रानी पर हमला बोल दिया। मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का संहार कर दिया। इस प्रकार मां ने देवताओं की रक्षा की।

मां चंद्रघण्टा की आरती:

 

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।

 

पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

 

चंद्र समान तुम शीतल दाती।चंद्र तेज किरणों में समाती।

 

क्रोध को शांत करने वाली।

 

मीठे बोल सिखाने वाली।

 

मन की मालक मन भाती हो।

 

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

 

सुंदर भाव को लाने वाली।

 

हर संकट मे बचाने वाली।

 

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।

 

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

 

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।

 

सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

 

शीश झुका कहे मन की बाता।

 

पूर्ण आस करो जगदाता।

 

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।

 

करनाटिका में मान तुम्हारा।

 

नाम तेरा रटूं महारानी।

 

भक्त की रक्षा करो भवानी।।

 

ज़रूर पढ़ें :-

  1. शैलपुत्री कथा, आरती, पूजा, विधि
  2. मां ब्रह्मचारिणी कथा, आरती, पूजा, विधि
अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!