Pronoun : सर्वनाम किसे कहते हैं भेद, उपभेद, उदाहरण - Rajasthan Result

Pronoun : सर्वनाम किसे कहते हैं भेद, उपभेद, उदाहरण

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

 

वह शब्द जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हो जाता है सर्वनाम कहलाता है।

भेद 6

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. प्रश्नवाचक
  3. अनिश्चयवाचक
  4. निश्चयवचक
  5. निजवाचक
  6. संबंध वाचक

सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

वह सर्वनाम जिससे पुरुष यानी वक्ता(बोलने वाला),श्रोता(सुनने वाला) तथा वह तीसरा व्यक्ति (जिसके के बारे में कुछ कहा जा रहा है) का बोध हो,पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है।जैसे -मै,तू,आप,यह,ये,वह,वे,सो,जो,कौन,कुछ।

 

उदाहरण

  • मै खाना खाता हूं।
  • आप भोजन कर रहे हो।
  • वह धार्मिक है। आदि

ये भी जाने:क्रिया किसे कहते है?इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ।

पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार –पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है:-

(क)उत्तम पुरुष, (ख)मध्यम पुरुष, (ग) अन्य पुरुष

(क)उत्तम पुरुष:- जिस सर्वनाम से वक्ता अर्थात् बोलनेवाले का बोध होता है वह उत्तम पुरुष है। जैसे-मै,हम।
उदाहरण

  • मै क्रिकेट खेल रहा हूं।
  • हम कौन है?कोई नहीं जानता।

 

(ख)माध्यम पुरुष:-जिस सर्वनाम से श्रोता अर्थात् सुनने वाले का बोध हो वह माध्यम पुरुष है। जैसे-तू,तुम,आप।
उदाहरण-

  • तुम एक धावक हो।
  • आप एक अच्छे इंसान हो।

 

(ग)अन्य पुरुष:-जिस सर्वनाम से किसी वक्ता या श्रोता का बोध ना होकर किसी अन्य का बोध हो वह अन्य पुरुष है।यहां अन्य पुरुष से मतलब है जिसके बारे वक्ता और  श्रोता संवाद कर रहे हो। जैसे-वह,यह,कौन,क्या आदि।

उदाहरण

  • वह एक क्रिकेटर है।
  • यह बहादुर बालक है।

 

2.निजवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से निजता का बोध होता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे-आप,अपनी,अपना आदि।

 

उदाहरण

  • राम अपना कार्य कर रहा है।
  • मै अपना कार्य आप ही कर लूंगा।
  • तुम अपने पढ़ाई पर ध्यान दो।
  • उसने स्वयं को बदल दिया।

 

नोट:-यहां आप का प्रयोग निजवाचक सर्वनाम के साथ पुरुषवाचक सर्वनाम के माध्यम पुरुष में भी किया जाता है।लेकिन आपको ध्यान ये रखना है कि पुरुषवाचक सर्वनाम में आप का प्रयोग श्रोता के लिए आदरसूचक शब्द के रूप में और केवल माध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के लिए होता है  किन्तु निजवाचक सर्वनाम में  आप का प्रयोग स्वयं के लिए तथा तीनों पुरुषों में होता है।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति,वस्तु या स्थान आदि के निश्चितता का बोध हो उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
अथवा,
जिस सर्वनाम से वक्ता(बोलने वाला) के निकट या दूर किसी निश्चित व्यक्ति,वस्तु या स्थान का बोध होता है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।जैसे- वह,यह,ये आदि।

 

उदाहरण

  • वह कौन है?
  • यह टेबल मोहन का है।
  • यह मेरा गाव है और वह तुम्हारा।

 

नोट:-निश्चयवाचक सर्वनाम में निकटता का बोध कराने के लिए मुख्यरूप से यह और दूरी का बोध कराने के लिए वह का प्रयोग किया जाता है।

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति,वस्तु,स्थान आदि के निश्चितता का बोध ना होकर के अनिश्चितता का बोध हो तो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे-कोई,कुछ।

उदाहरण

  • कोई आया है।
  • पानी में कुछ है ।

 

5.प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से प्रश्नों का बोध होता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे-कौन,क्या।

 

उदाहरण

  • यहां कौन आया है?
  • बोलिए पिताजी,मै आपके लिए क्या लाऊं?

 

नोट:-‘कौन’ का प्रयोग चेतना(सजीव) के लिए तथा ‘क्या’ का प्रयोग अचेतना(निर्जीव) के लिए होता है।
उपर के दिए वाक्यों में कौन का प्रयोग सजीवो के लिए किया गया है तथा क्या का प्रयोग निर्जीव के लिए किया गया है।लेकिन इस नियम के विरोधी प्रयोग भी मिलते है। जैसे-इसमें कौन सा लाभ है? इस वाक्य में कौन का प्रयोग लाभ के संदर्भ में किया गया है जो की निर्जीव हैं।इसी प्रकार “यह भी क्या आदमी है?  इस वाक्य में क्या का प्रयोग आदमी के संदर्भ मै किया गया है जो एक सजीव है।

6. संबंधवाचक सर्वनाम

जब किसी वाक्य में एक सर्वनाम का किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध स्थापित होता है तो उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-जो,सो।

 

उदाहरण

  • जो जैसे करेगा,वो वैसा भरेगा।
  • जो आया है,सो जायेगा।
  • जैसी करनी, वैसी भरनी।

 

तो  ये था आज का पोस्ट  जिसमें हमने सर्वनाम किसे कहते है?इसके भेद और प्रकारों को उदाहरण के साथ जाना।आशा करता हूं कि इस पोस्ट के माध्यम आप सर्वनाम किसे कहते है?ये जान गए होंगे।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने फ्रेंड के साथ शेयर कीजिए।इस पोस्ट (सर्वनाम किसे  कहते है?) से सम्बन्धित आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो आप नीचे कमेंट कर सकते है।ऐसे ही जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग https://rajasthanresult.in पर विजिट करते रहे। धन्यवाद।

 

 

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!