पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और इसके घरेलू उपाय - Rajasthan Result

पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और इसके घरेलू उपाय

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और इसके घरेलू उपाय : आजकल का खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। और सर्दियों में तो खासतौर पर हम तरह-तरह की ताली भुनी चीज़ें खाते रहते हैं जिनसे एसिडिटी के रूपे में  पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज़ दर्द होता है। उस वक्त बस ऐसा लगता है कि जल्द से जल्द इस दर्द से आराम मिल जाए। पेट में बनने वाली गैस को दूर भगाने के कई घरेलू नुस्खे होते हैं, आप भी जानिए इनके बारे में…

 

पेट_से संबंधित कई तरह की समस्याओं में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। छोटी उम्र से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर उम्र के व्यक्ति को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ा है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अत्यधिक भोजन करना, ज्यादा देर तक भूखे रहने, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण भी पेट में गैस सकती है।

 

पेट में गैस की समस्या होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखते हैं-

 

1. भूख न लगना

2. बदबूदार सांसें आना और पेट में सूजन रहना

3. उलटी, बदहज़मी, दस्त होना

4. पेट फूलना

पेट में गैस होने पर जब ऊपर बताए गए लक्षण दिखते तो आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में आप जरूर चाहेंगे कि जल्द से जल्द आप इस समस्या से निजात पा लें। तो आइए, जानते हैं पेट में गैस की समस्या से छूटकारा पाने के आसान से घरेलू उपाय:

 

१. रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है।

 

२. इसके अलावा सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से लाभ होगा।

 

३. इस सभी उपचार के अलावा सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।

४. रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।

 

५. पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।

६. लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।

 

७. दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।

 

८. छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।

९. दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।

१०. नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।

 

११. काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।

 

१२. आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।

 

आशा करता हु कि आपको हमारे द्वारा दी गई पेट में गैस बनने के कारण जानकारी पसंद आई होगी। आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें और अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में दे ताकि हम उन पर और विचार कर सके । और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे ।। धन्यवाद ।।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!