Corona Vaccine के लिए केसे होगा रजिस्ट्रेशन, ये हैं नियम व शर्तें - Rajasthan Result

Corona Vaccine के लिए केसे होगा रजिस्ट्रेशन, ये हैं नियम व शर्तें

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

Corona Vaccine :— हम आपको बता ते चले की अब भारत सरकार ने 18+ के सभी देशवासियों को corona Vaccine लगाने का आदेश दे दिया है । अब 1 मई 2021 से 18 वर्ष या इससे अधिक सभी लोगो को COVID-19 vaccine लगाई जाएगी । आप सभी को corona Vaccine लगवाने से पहले registration करवाना होगा यह केसे होगा आप इस लेख में पढ़ सकते है ।

 

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। इससे पहले दुनियाभर के कई देशों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है। अगर आप भी वैक्सीन की इंतजार में हैं, तो वैक्सीन वितरण के प्रोसेस को सही से जान लें, जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

 

CoWIN ऐप करना होगा डाउनलोड

 

वैक्सीनेशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने Co-WIN नाम का एक ऐप बनाया है। जिसे आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। ऐप को डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण मॉड्यूल के तहत लोग कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

CoWIN App में दिए गए हैं 5 मॉड्यूल

CoWIN App से वैक्सीनेशन का प्रोसेस, प्रशासनिक क्रियाकलापों, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है। कोविन ऐप में 5 मॉड्यूल हैं। पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल।

प्रशासनिक मॉड्यूल उन लोगों के लिए है जो टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

 

– रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

 

– वैक्सीनेशन मॉड्यूल उन लोगों की जानकारियां को वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेशन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।

लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। साथ ही इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-प्रमाणपत्र मिल जाएगा।

 

– रिपोर्ट मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी, जैसे टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा। कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया।

 

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप हमारे सोसल मीडिया अकाउंट्स को ज़रूर फॉलो करे और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ।। धन्यवाद ।।

अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 👇

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!